Poonam Tiwari
Quote by Poonam Tiwari - ख्वाबों के सिरहाने बैठ जाती हूं अक्सर,
खुद ही खुद से रूठ जाती हूं अक्सर...!
मां पूछती हैं, सब ठीक तो हैं ना
झूठ कहती तो हूं, पर टूट जाती हूं अक्सर...!
जिंदगी की गाड़ी के लिए, वक्त से पहले पहुंचती हूं हमेशा,
जानें कैसे हर बार, नीचे छूट जाती हूं अक्सर...!
बस यूं ही कभी कभी ख्वाबों के सिरहाने बैठती तो हूं
पर खुद ही खुद से रूठ जाती हूं अक्सर...!! 
"ZINDAGI"

Poonam Tiwari...✍️🔥 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
0 likes 0 comments