Lament profile
Creator Profile

Lament

अब और नहीं।🫥 लेकिन क्या करें दर्द रुकता ही नहीं। VιѕнαℓKυмαr

1656 Posts
123 Followers
7 Following
L
Lament
Quote by Lament - बहुत दिन दर्द की गलियों में रहा,
आज किसी और रास्ते निकलता हूँ।
जिन सवालों ने उम्र भर रोके रखा,
उन्हें पीछे छोड़ थोड़ा चलता हूँ।
जरूरी नहीं हर शेर में ज़ख्म हो,
कभी-कभी धूप भी लिखता हूँ। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - खुद को बड़े ही हिसाब से रोको हो,
न आगे, न पीछे—तुम तो वहीं पे खड़े हो।
क्या कहता है जो तुम्हारे अंदर है,
उसकी ही बात सही, इस बात पर तुम क्यों अड़े हो।
चलो आज बाहर आ ही जाओ,
तुम अपना दर्द छोड़, दूसरे का दर्द बहुत जल्दी देखते हो।
दुनिया को छोड़ो, आज अपने हिसाब से जीते हैं,
चलो सबसे पहले एक कदम आगे बढ़ते हैं। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - क्या होगा अगर मैं खुद से हार जाऊँ,
सब किसी दूसरे को अपना बनाने में लगे हैं।
क्या हो अगर मैं खुद से खुद को दूर कर लूँ।
तब क्या मैं भी किसी को चाह पाऊँगा,
या फिर दर्द और पुराने ख़यालों में उलझ जाऊँगा।
ये डर समाज का नहीं है,
ये डर खुद के टूटने का है,
ये डर अपने विश्वास के टूटने का है,
ये डर अपने आप से है। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - सवालों का सौदागर है वो,
हर बात का दाम बता देता है।
मैं एक कदम बढ़ाना चाहूँ,
वो दस रास्तों का अंजाम बता देता है।
अजीब बात है,
दुनिया का हाल जानता है,
मगर जब पूछूँ—
"तू खुद क्या चाहता है?" 
ख़ामोश हो जाता है। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - ख़ुद से सवाल 
माना तेरी बात काफ़ी हद तक सही हो सकती है,
लेकिन ये मेरे अंदर फिर भी बेचैनी क्यों रहती है?
अब तू रुक जा ज़रा,
मुझे सोचने दे।
मुझे अपनी मर्ज़ी से
कुछ तो करने दे। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - अब तो मुझे अकेला छोड़ दे,
ऐ मेरे पागल रूह।
हर बार सच निकले, ये ज़रूरी नहीं।
हर बार डर सही हो,ये भी ज़रूरी नहीं।
बहुत सुन ली तेरी,अब एक बार मुझे भी
अपनी मर्ज़ी से जीने दे। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - मैं अनदेखी की तरफ़ चला जाता हूँ,
मगर हलचल फिर भी रह जाती है।
शायद मुझे वो शख़्स नहीं बुलाता,
शायद मुझे वो संभावना बुलाती है,
जिसे मैं हर बार अधूरा छोड़ आता हूँ। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - मैंने जो चाहा,
शायद उसे कहीं देखा था।
मैंने जो ठाना,
शायद किसी से सीखा था।
अब सोचता हूँ,
क्या सच में कुछ मेरा था,
या मैं दुनिया की गूँज को
अपनी आवाज़ समझता रहा। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - इच्छा ये भी है
कि मैं इच्छा को जान लूँ।
मगर हर जवाब के पीछे
एक नया सवाल खड़ा मिलता है।
मैं सुलझाने निकला था खुद को,
और अपनी ही गिरहों में
उलझता चला गया। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - मैं मुसाफ़िरों को देखता हूँ,
सब किसी न किसी चाहत के पीछे भाग रहे हैं।
कोई नाम देता है मोहब्बत,
कोई मंज़िल,
कोई सफलता।
मगर अंत में सब एक ही दरिया के पानी लगते हैं।
दो सच हैं शायद—
एक इच्छा,
एक मृत्यु।
फ़र्क बस इतना है,
इच्छा का अंत किसी ने नहीं देखा,
और मृत्यु के बाद का आरंभ किसी ने नहीं जाना। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
Discover

Explore Categories

Jump into curated quote collections for every mood, moment, and celebration.

L
Lament
Quote by Lament - कट जाएगी ज़िंदगी यूँ ही दर्द के सहारे,
अब इससे लड़ने की भी जल्दी नहीं।
कुछ लोग उम्र भर जीते हैं,
मैंने बैठकर भी कई उम्रें जी ली हैं।
बिना कुछ किए,
बहुत कुछ महसूस कर लिया है मैंने। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - मैं नहीं रोकता अब ख़ुद को,
सोचने देता हूँ मेरे अंदर के दूसरे हिस्से को।
वही जो बेवफ़ा लोगों से बचाता है ख़ुद को,
ये आने ही नहीं देता दूसरों को। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - जब मैं लिखता हूँ बेबुनियाद के,
बड़ा ही ख़ुश रहता हूँ बिना बेमतलब के।
वो रास्ते बड़े शांत हैं,
जब मैं चल रहा था, बड़े हलचल थे बिना मतलब के।
अब बदला-सा लगता है,
वो हवा ही आई थी मुझे तोड़ने के। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - मैं अपने आप को बहुत रोकता हूँ,
हर चीज़ में नकारात्मक सोचता हूँ।
कुछ करने से पहले उसके हज़ारों परिणाम
पल भर में सोच लेता हूँ।
मसला ये नहीं है कि मैं बहुत सोचता हूँ,
मसला ये है कि कुछ कर ही नहीं पाता हूँ। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - मैं किसी दिन दर्द से निकल जाऊँ,
क्या होगा अगर किसी का कभी हो ही न पाऊँ।
मुझे ख़ामोशियों ने इतना ख़ामोश कर दिया है,
क्या होगा अगर मैं फिर दर्द वापस लौट जाऊँ। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - ठुकराया हुआ मैं, बिना ठुकराया हुआ मेरा दर्द।
मैं नहीं ठुकराता
ख़ामोशी और बेचैनी को।
मैं जहाँ बैठ जाऊँ
पल भर के लिए,
माहौल बेचैन हो जाते हैं
मुझे जानने के लिए। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - उसी दर्द में रोज़ डूब जाता हूँ,
फिर उससे लड़कर बाहर निकल आता हूँ।
न जाने किस ज़िद पर अड़ा हूँ मैं,
हर सुबह फिर उसी दरिया में उतर जाता हूँ। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - मसला ये नहीं कि दर्द से बाहर निकलना है,
मसला ये है कि इसकी जगह लेगा कौन।
बरसों से साथ चला है ये,
अब इसकी तरह वफ़ा निभाएगा कौन। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - ज़रा मैं कौन हूँ बताए कोई,
ज़रा हाथ पकड़ के,
आँधियों में उड़ती हुई पंछी को दिखाए कोई।
इतनी हलचल है मेरे अंदर,
जो भी पास बैठे,
उसको भी ढूँढने आता है कोई। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - मैं तुम्हें कैसे याद रखूँ,
मैं तुम्हें कैसे ढूँढूँ,
जब मैं ख़ुद अंदर
कभी-कभी गुम हो जाता हूँ। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
Discover

Explore Categories

Jump into curated quote collections for every mood, moment, and celebration.

L
Lament
Quote by Lament - मैं क़रीब से लोगों को देखता हूँ,
मैं ख़ुद को दूर से देखता हूँ।
फ़र्क बस इतना है—
लोगों को पहचान जाता हूँ,
ख़ुद नहीं पहचान पाता हूँ। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - "जो शब्द निकल रहे हैं, वो सिर्फ़ मेरी सोच नहीं हैं।
जैसे कोई और हिस्सा है मेरे अंदर, जो लिख रहा है।" - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - ज़रा उठा देना मुझे,
कभी मौक़ा मिले तो।
ये सब मैं नहीं लिख रहा। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - ये दर्द तन्हाई का नहीं है,
ये दर्द उसके छोड़ जाने का नहीं है,
ये दर्द मेरी ख़ुद की चाहत है। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - सब दर्दों के शिकार हैं,
सब के सब परेशान हैं।
सारे लोगों का ख़ास मुझे मिले,
मुझे अब सिर्फ़ दर्दों की चाहत है। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - मैं शुक्रगुज़ार हूँ अपने दर्दों का,
मैं अब मिल चुका हूँ ख़ुद से।
मुझे नहीं पता,
मैं पहले क्या हुआ करता था। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - Main tarp ke mar jaunga
Main kisi bhi prakar ke dardo me ji jaunga
Meri pahli aur akhiri chaht me dard ko hi apne nam likhunga
Dardo ne mujhe jina Sikhaya hai inka sath mai kabhi nahi chodunga
Mai dardo ke sahare jindagi aaram se gujar lunga - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - हाँ, मैं डरता हूँ
कहीं बदनाम न हो जाऊँ।
हाँ, मैं डरता हूँ
उस घटना का शिकार
फिर से न हो जाऊँ।
कोई कहता है उसे मेरी चाहत है,
मुझे नहीं पता—
मैं सबके सामने
नज़रें क्यों झुका लेता हूँ।
हाँ, मैं डरता हूँ ख़ुद से,
पता नहीं क्या से क्या बन जाऊँ।
बड़ी मुश्किल से
ख़ुद को रोका है मैंने,
और तुम चाहते हो
पल भर में तुम्हारा हो जाऊँ।
मैं नहीं चाहता
उस घटना का शिकार
दोबारा हो जाऊँ। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - मैं ख़ुद को रोकता हूँ,
या मेरी चाहतें मुझे रोकती हैं—
अब तक समझ नहीं पाया।
एक रास्ता बुलाता है,
एक रास्ता डराता है।
मैं दोनों के बीच खड़ा हूँ,
शायद इसी का नाम बेचैनी है। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - Main khud ko itna rok sakta hu
Jab chahe tab ro aur has sakta hu
Jab chahe tab kisi ke ho sakta hu
Main nahi mai kyu rokta hu khudko
Mai Jab chahu tab mar sakta hu - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
Discover

Explore Categories

Jump into curated quote collections for every mood, moment, and celebration.

L
Lament
Quote by Lament - मैंने इच्छा का पीछा किया,
तो उसके पीछे एक और इच्छा मिली।
फिर एक और।
फिर एक और।
एक दिन बैठकर पूछा—
क्या कोई मंज़िल भी है,
या मैं सिर्फ़ रास्तों का मुसाफ़िर हूँ? - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - इच्छा के आगे क्या है?
इच्छा पूरी होने के बाद क्या होता है?
क्या इच्छा से परे भी जीवन में कुछ है? - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - वो कहता है मुझे उससे प्यार है,
मैं पूछता हूँ मिलने जाकर करेगा क्या?
वो ख़ामोश हो जाता है,
क्योंकि जवाब एक नहीं होता।
उसमें चाहत भी होती है,
जिज्ञासा भी,
जिस्म भी,
और शायद थोड़ा-सा दिल भी। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - इच्छा की ही बात है,
हर तरफ़ इच्छा का शोर है।
कोई दौलत के पीछे है,
कोई मोहब्बत के पीछे।
मैं बैठा सोच रहा हूँ,
आख़िर कौन है
जो अपनी इच्छा से नहीं,
इच्छा जिसके पीछे नहीं दौड़ रही। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - भोग की आग में
जो ख़्वाब पकाए थे,
अब उनकी राख का
हिसाब देना है।
जिसे लोग मोहब्बत का घर कहते हैं,
किसी को उसे उम्र भर
निभाना है। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - मुझे आज मत पढ़ो,
मैं अधूरी किताब हूँ अभी।
कुछ पन्ने और पलटेंगे,
तो कोई और मिलूँगा तुम्हें। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - मैं हूँ नहीं फ़िलहाल,
मेरे अंदर कुछ देर बाद
कोई और मिलेगा तुम्हें। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - Mujhse bura koi ho nahi sakta
Aur jitna mai sachha hu utna koi ho nahi sakta
Aur jitna mai khud ko padha hu sach maano utna koi padha nahi hoga - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - मैं रोज़
ख़ुद से मिलता हूँ, रोज़ख़ुद को पढ़ता हूँ।
मगर अजीब बात है—हर मुलाक़ात में
कोई नया शख़्स मिलता है।
शायद मैं अभीपूरा बना ही नहीं हूँ। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - मैं उन्हें समझ सकता हूँ,
ख़ामोशी को पढ़ सकता हूँ।
मैं गुज़र चुका हूँ
तुम लोगों के साथ दोबारा गुज़र सकता हूँ।
मुझे आज़माना मत,
मैं छोटी-सी क़ब्र में भी लेट सकता हूँ। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
Discover

Explore Categories

Jump into curated quote collections for every mood, moment, and celebration.

L
Lament
Quote by Lament - मैं पूछता हूँ,
ये चाहत आखिर है क्या...
जिस्म की भूख है,
या रूह का अकेलापन।
अगर सिर्फ़ भोग होता,
तो यादें इतनी लंबी न चलतीं।
और अगर सिर्फ़ प्यार होता,
तो लोग इतने जल्दी न बदलते।
शायद इंसान
इन दोनों के बीच कहीं खड़ा है। 🌙 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - उम्मीद अब उम्मीद बनकर
रह गई है, और जो मैं
हुआ करता था, फिर से वैसा हो जाऊँ,
ये भी एक उम्मीद है। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - ऊपर से ख़ामोश हूँ,
मगर ये मत समझना
सब शांत है।
किसी का ख़याल भर आए,
तो पूरा समंदर
जाग उठता है मेरे अंदर। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - अब मुझे
जीने की आदत हो गई है,
मेरा दिल, मेरी निगाहें कहीं खो गई हैं।
किसी की चाहत जगते ही भीतर,
एक वकालत-सी शुरू हो जाती है।
जो कभी
निर्णायक हुआ करता था, वो भी शायद
कहीं खो गया है। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - इल्म भी है,
किताबें भी हैं,
समझने की वजहें भी हैं।
फिर भी जो
अनजान बने रहते हैं,
मुझे हैरानी उन्हीं पर होती है। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - आप बड़े ही समझदार हैं,
बहुत पढ़े-लिखे विचार हैं।
सुना है जानवरों से प्यार है,
फिर ये थाली में किसका संसार है?
वाह साहब, कमाल के किरदार हैं,
बातों में रहम, आदतों में शिकार हैं। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - नज़रें अब झुकी ही रहती हैं,
ये मिलने से बहुत डरती हैं।
लोग समझते हैं गुरूर है,
असल में ये चोट से डरती हैं। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - निगाहें अब किसी से मिलती ही नहीं,
इन निगाहों को वफ़ा कौन सिखा गया।
हर चेहरे पर ठहरना भूल गई हैं,
आख़िर इन्हें किसका इंतज़ार रह गया। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - निगाहें अब किसी से मिलती ही नहीं,
इन निगाहों को वफ़ा कौन सिखा गया। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
L
Lament
Quote by Lament - तड़पते-तड़पते
मैं कहीं पत्थर न बन जाऊँ,
दर्द से लड़ते-लड़ते
मैं खुद से ही दूर न हो जाऊँ। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
Discover

Explore Categories

Jump into curated quote collections for every mood, moment, and celebration.