Abhay Kumar profile
Creator Profile

Abhay Kumar

Sharing quote designs and daily inspiration.

362 Posts
25 Followers
25 Following
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - कि अब ज़्यादा की ज़रुरत नहीं 
मेरे पास बहुत कुछ उसके अलावा है,

और मासूम चेहरे से इश्क नहीं मेरे दोस्त
मासूमियत सबसे बड़ा छलावा है !! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - मैं अपनी खुद्दारी से तो कभी समझौता नहीं करने वाला
अपने जमीर के मरने से पहले मैं खुद को मार डालूंगा,

और जिस प्यार को पाने के लिए तेरे पांव पडने पड़ें
अपने पास रख ऐसा वाहियात इश्क, इसका क्या मैं अचार डालूंगा? - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - तुम्हें क्षमा नहीं मिलेगी, मैं अब इश्क में नहीं हूँ
वो दौर और था जब मेरे कत्ल की भी तुम्हें माफ़ी थी,

कि मेरे चेहरे पर परेशानी देखकर तुम्हारा परेशान ना होना
हमारे अलग होने के लिए इतनी वजह काफी थी !! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - दुनिया कुछ भी कहती है, मैं मानता थोड़े ही
तुमने कहा कि छोड़ दो, मैं टालता थोड़े ही !! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - इश्क में तुम्हारे लिए कितनी दुआ मांगी मैंने?
बिस्तर के सामने वाली दीवार पर, बस तेरी तस्वीर टांगी मैंने
एक तू जो मेरे लिए खुद से भी नहीं लड़ पाया कभी
वही ज़माने की बनाई हुई हर दहलीज लांघी मैंने !! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - एक दौर था जब हम दोनों 
साथ-2 में पढ़ते थे,
एक वक्त था वो भी जब 
एक दूजे पर हम मरते थे,
अब आज की बात कुछ ऐसी है 
कि वो दुश्मन जैसा लगता है,
मानो कानों में गरम शीशा पिघला हो
जब कोई इश्क मोहब्बत कहता है,
उसे खोकर भी हम जिंदा हैं
जिसे खोने से कभी डरते थे,
और हाथ छुड़ाकर चला गया वो जिसके हाथ पकड़ने पर
मेरे पांव जमीन पर ना पड़ते थे !!
 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - दुनिया में सबसे ज्यादा बुरा क्या है, पता है?






जब आपको बुरा लगना बंद हो जाए !! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - अब रिहाई मुमकिन नहीं, इस अकेलेपन की कैद से
मेरे मर्ज की दवा नहीं मिलेगी, कहीं किसी वैद्य से
और तुम्हारा क्या है तुम्हारे लिए तो दगा आम बात है
हमें खुद की फ़िक्र है कि उबरेंगे कैसे, तुम्हारे इस शैद से !!










शैद - ( छल, धोखा, फ़रेब) - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - सब महादेव की मर्जी है
सब महादेव की माया है
सब महादेव में समाहित
सब महादेव से आया है !!

सब महादेव का रचा है
सब महादेव ने बनाया है
सब महादेव से ही रोशन
सब महादेव की छाया है !!

 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - उड़ान ऐसी कि नाप दूँ सारा आसमान
ठहराव ऐसा की काँधे से उड़ूँ तक नहीं,

इश्क ऐसा की साथ चलूँ तो धरती कम पड़ जाए
नफ़रत ऐसी कि वो पुकारता रहे और मैं मुडूं तक नहीं !! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
Discover

Explore Categories

Jump into curated quote collections for every mood, moment, and celebration.

A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - मुझे किसी का होने के लिए
चाहिए उससे कोई संकल्प नहीं,

मैं एक पल में उसका हो जाऊंगा
जिसके लिए मैं कोई विकल्प नहीं !! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - कोई विवाद नहीं था हमारे दरमियान
बात थी बस इतनी सी,

मुझे बस वो चाहिए था
और उसे मैं भी !! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - जन्नत छोड़ कर निकली थी वो 
जाने कहाँ की आस थी उसे,

क्यों मिटी नहीं बरसों साथ रह कर भी
क्या सारे जहां की प्यास थी उसे?

और अब लौटकर आने पर हर सवाल का उत्तर 
ना में ही मिलेगा ये तो जगजाहिर था,

"तुझे मेरी याद नहीं आयी?" इसके जवाब में 
फिर क्यों हाँ की तलाश थी उसे !! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - कभी किसी के सुर में सुर नहीं मिला पाया
मैं कौवा था सो कौवा रहा, कभी पपीहा नहीं हुआ,

और कैद रहा जिंदगी भर अपने कर्मों की जेल में
ज़मानत पर निकला कई दफे मगर, पूरी तरह कभी रिहा नहीं हुआ !! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - एक गलत इंसान की संगत जिंदगी के सारे जश्न खा लेती है,
इश्क में बेवफाई, शायरों की नज़्म खा लेती है,
और तुम सब जानकर भी उसे गलत नहीं ठहरा सकते,
कि वो अपना झूठ पकड़े जाने पर कसम खा लेती है !! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - भूल जाने की बात नहीं आती
सब सही रहता तो तन्हाई साथ नहीं आती
और अब मैं बस जागता रहता हूँ आठों पहर
मेरे हिस्से में अब रात नहीं आती!! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - अब मुझे सिखायेगी दुनिया कि रिश्ते कैसे निभाये जाते हैं
सच है कि रिश्ते निभाने वाले हरदम आजमाये जाते हैं
और जिन्हे भनक तक नहीं सम्मान, वफ़ा, चरित्र जैसे शब्दों की
कलयुग में इन चीजों पर ज्ञान देने वाले दोगले खूब पाए जाते हैं !! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - तुम्हारे गुनाह माफ करते-2 
हमने देखो कितने पाप कमा लिए,

एक काम करो अब अलग होने के तरीके बताओ
साथ रहने के तो सारे तरीके मैंने आज़मा लिए !! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - शक उनपे जिनसे उम्मीद हो वफ़ा की
तुम बेवफा हो मुझे पता है, मैं तुम पर शक नहीं करता

और मुझसे छुपकर किसी से इश्क करने की तुम्हें जरुरत नहीं है
तुम मेरे सामने किसी के साथ सो जाओ, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता !! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - रीत जमाने की ऐसी ही है, सब आसान रस्ते अपनाते हैं
गलत से कोई नहीं लड़ता, सही को सब समझाते हैं!! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
Discover

Explore Categories

Jump into curated quote collections for every mood, moment, and celebration.

A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - तेरी लौटकर मेरे पास आने की कोशिशें 
ये बताती हैं,

कि तुम जिनका हाथ पकड़ कर निकले थे
वो भी तुम्हारे जैसे निकले !! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - इश्क़ आँखों से बयां हो जाए तो बेहतर है,
जुबान काम में ना आए तो बेहतर है,
जिसे जताना पड़े, बताना पड़े, वो इश्क कैसा?
दोनों प्यासों का एक कुआँ हो जाए तो बेहतर है !! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - सवाल, जवाब, बहस, विवाद, व्यंग्य
इन सब में अब नहीं पड़ते हम

जो कुछ था कभी पसंद उन्हें 
बस वही अब नहीं करते हम

हमें पसंद था बंधन रिश्तों का
उन्हें आज़ादी पसंद थी

माना साथ जरूरी था मगर 
अकेलेपन से अब नहीं डरते हम !!
 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - तुम्हें अपनी दुनिया समझने वाला मैं
तुम्हारी दुनियादारी नहीं समझा,
तेरे इश्क में दिल ही नहीं दिमाग भी हारा था मैं
तेरी अय्यारी नहीं समझा,
और मासूम चेहरे पर फिर फ़िसल गया
एक दिल मासूम देखिये,
जो इश्क़ को हर मर्ज़ की दवा समझता था
असल में वही है बिमारी, वो नहीं समझा !! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - इक काम करो, उसकी सजा और कड़ी कर दो
उसे मेरे कत्ल के इल्ज़ाम से बरी कर दो,
घूमने दो जमाने में उसे बेगुनाहों की तरह
बस पूरे शहर में आइनों की दीवार खड़ी कर दो,
कोई नमी उसकी आंखों तक तो पहुंचें
आंसुओं से कोई तो मुखबरी कर दो,
और उसे मौत अच्छी, जिंदगी बुरी लगे
खुदा ये कारनामा दो घड़ी कर दो,
मैं दिल से उसे भूल जाना चाहता हूँ
कोई मेरी यादों से उसकी तस्करी कर दो,
उसकी उम्र लंबी करो और उससे इश्क छीन लो
फिर उसकी जिंदगी में हर महीना फ़रवरी कर दो !!
 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - मुझे यकीन है मेरी मोहब्बत नहीं थी मोहब्बत
ऐ मोहब्बत मैं इस बात पर शर्मिंदा हूं,

और ऐसी मोहब्बत भी है क्या खाक मोहब्बत
जिसके चले जाने पर भी मैं अभी तक जिंदा हूं!! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - कि हम जिनकी खैरियत माँगने में लगे हैं रात-दिन
वो ख्वाबों में भी नहीं पूछते कि कैसा हूं?

और वो चिराग लेकर ढूंढ़ने निकले हैं मुझसे बेहतर कोई
यहां मैं हाथों में सूरज लिए बैठा हूं !! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - बस एक ख्वाहिश है मेरी, मरूँ उससे पहले ये कर दूँ
तू बाहें फैलाकर खड़ा हो मेरे सामने, मैं पलटूँ और चल दूँ !! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - मैं अगर कुछ लिख दूं व्यंग्य तो वादा टूट जाएगा
वादे के इस त्यौहार पर शराफत का धागा टूट जाएगा
और तुम जो खुद को सही बताने में लगे हो रात-दिन
मैं गर सच बता दूं तुम्हारा तो, तुम्हारा जमीर तुमसे ही रूठ जाएगा!! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - मैंने उसके ख्वाबों का, सारा घरौंदा तोड़ दिया
उसके सब किए-कराए पर, मानो पानी फेर दिया
वो तय्यारी में थी, कि एक दिन मुझे छोड़ जाएगी
वो मुझे छोड़ती उससे पहले, मैंने उसको छोड़ दिया!! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
Discover

Explore Categories

Jump into curated quote collections for every mood, moment, and celebration.

A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - मैं मेरे सब्र के इम्तिहान में अव्वल हूं
मेरी तरह किसी ने मौत का इंतज़ार नहीं किया!! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - जो टूटा उसे जोड़ने के हालात नहीं हैं
मेरी जिंदगी में अब कहीं जज़्बात नहीं है
और आज ये आखिरी बार देखा है तुम्हें हमने
कि अब हमारी-तुम्हारी कोई रोज की मुलाकात नहीं है!! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - फूलों को मिली पूरी प्रतिष्ठा, गुमनामी में रहे कांटे हैं
इस दौर में नफ़ा है बुराई में, अच्छाई में बस घाटे हैं
और माना कि सफलता दूर है, पीछे रह गए हैं हम ज़माने में
मगर ये भी सच है कि हमने कभी किसी के, तलवे नहीं चाटे हैं!! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - अब वो जाए तो जाए, बस हमें याद ना आए
उनसे कहो कि हम पहले से सताए हैं, हमें और न सताये
और सबके आगे बिछने वाले जिस्म की मालकिन सुनो
अपने लबों से कहो कि खामोश रहें, मेरे किरदार पे उंगली ना उठाये !! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - अब तेरे हिसाब से नहीं चल रहा हूँ मैं
मजा आ रहा है, सही चल रहा हूँ मैं !! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - मैं बस लोग कमाना चाहता हूँ  इस दुनिया में
मुझे नहीं जानना कि कौन है छोटा और बड़ा कौन?
मैं कितनों के बुरे वक्त में साथ खड़ा हूँ ये जरूरी है
मुझे कोई मतलब नहीं कि मेरे साथ है खड़ा कौन?
और तुम सब की जिम्मेदारी है कि पूरी करो
मेरी ख्वाहिश आख़िरी,
इतने लोग इकट्ठे होकर चलना मेरी अर्थी के साथ-2
कि ज़माना पूछने लग जाए - "भाईसाहब मरा कौन? - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - नफ़रत के आलम में तेरी हर याद फेंकने के बाद मरूँगा
मैं तेरी चिता पर हाथ सेंकने के बाद मरूँगा
और तेरी बद्दुआएं मुझे मौत के करीब नहीं ले जा पायेंगी
मैं लड़ जाऊँगा भगवान से मगर तेरा हश्र देखने के बाद मरूँगा !! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - ये इश्क करने वाले लोग भी
ना जाने कैसी हरकत कर देते हैं,

खुद को नास्तिक कहने वाले लौंडे भी इश्क में
उसकी गली को तीरथ कह देते हैं !! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - कोई फर्क नहीं पड़ता, कि तू आदमी कितना बड़ा रहेगा
गर माँ-बाप का नहीं हुआ, तो ग्लानि में गड़ा रहेगा
और तुम फूल, पत्ते, शाख बनकर इतना भी इतराओ मत
जड़ें खुश रहेंगी तो ही पेड़ हरा रहेगा !!
 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - एक वो जो वहां भी ज्ञान दे रहा था, जहां हाथ देना था
एक मैं जिसने उसे वहां जीत दी, जहां मात देना था
और मेरी दुश्मनी किसी आदमी से नहीं मेरे भाग्य से थी यारों
मेरी किस्मत उस मोड़ पर बिछड़ी मुझसे, जहां साथ देना था !! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
Discover

Explore Categories

Jump into curated quote collections for every mood, moment, and celebration.

A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - मैं तुझको पा तो नहीं सकता हूँ लेकिन 
खुद को बेकरार तो कर सकता हूँ,

माना कि मैं सीता सा त्याग नहीं कर पाऊंगा मगर 
शबरी सा इंतजार तो कर सकता हूँ !! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - प्यार बस पाना थोड़े ही है
ये तो एक ढंग है जीने का,
दिल को कभी-2 सुकून देता है
दर्द जो है ये सीने का,

माना राधा बन जाना
सबके किस्मत की बात नहीं,
मगर प्रेम मीरा सा कर जाना भी अलग है
अलग मजा है विष पीने का !! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - अब मोहब्बत को मोहब्बत कौन कहेगा?
इश्क साजिशों से लबरेज़ है, इसे कौन करेगा?
और प्यार के नाम से डरने लगे हैं लोग यहां
इस डर को हराने की कोशिश, अब कौन करेगा? - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - संगत असर नहीं डालती, चरित्र एक सा रहता है 
टेढ़ी पूँछ को उम्र भर की कोशिश भी सीधा नहीं करती,

और किसी को सुधारने में अपना वक्त ज़ाया मत करो
कि इतनी नदियां मिलकर भी समंदर मीठा नहीं करती!! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - कि झूठ भी पंडिताई 
करने लगा है अब,
फ़रेब भी भरोसे का ज़माई 
बनने लगा है अब,
और सिक्के दोनों तरफ एक से 
होने लगे हैं देखिए,
उछाले जाने पर खड़ा सिक्का 
खुद की बड़ाई करने लगा है अब!! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - मोहब्बत कहाँ मारती है?
बस जीने नहीं देती,

जख्म देती है ये दुनिया
उन्हें सीने नहीं देती,

और मैं चाहता हूँ कि तू चला जाये
मुझे गमज़दा करके,

बिना गम के ये महफ़िल अब
मुझे पीने नहीं देती!! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - कि ना बटुए में तस्वीर है उसकी
ना फोन में नंबर save है,
फिर भी धड़क रहा है देखो
ये दिल कितना brave है,
दिन भर भुलाये रखता हूँ उसे 
पर रात को सीने पर एक गुलाब रख कर सोता हूँ,
कि इस दिल में धड़कनों के अलावा
उसकी यादों की एक grave है!! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - घटते अपनों और बढ़ते परायों का कारण ये गरीबी है,
माना तू मेरा दुश्मन नहीं, मगर मेरे दुश्मनों का करीबी है,
और तेरे मासूम चेहरे के पीछे की शख़्सियत को जानता हूँ मैं
तू कल भी धोखेबाज था, तू आज भी फरेबी है!! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - मुझे इश्क है उनसे, मेरे हिस्से में बची हैं जो तन्हाईयाँ
तुम खुश रहो, तुम्हें तुम्हारी नई मोहब्बत की बधाइयाँ!! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
A
Abhay Kumar
Quote by Abhay Kumar - तू खूबसूरत तो है मगर वफ़ादार नहीं
जैसे कि कोई दुल्हन बिना गहनों के हो सजी
और तेरे मेरे विरह को मैं क्या ही संज्ञा दूँ?
जहाँ तुझे मेरी ज़रूरत नहीं और मुझे तेरा इंतज़ार नहीं !! - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
Discover

Explore Categories

Jump into curated quote collections for every mood, moment, and celebration.