Jyotish Trivedi (Safar 7.0) profile
Jyotish Trivedi (Safar 7.0)
10 3 4
Posts Followers Following
Having a perfect equilibrium with universe ☯️
Jyotish Trivedi (Safar 7.0)
Quote by Jyotish Trivedi (Safar 7.0) - 

Jyotish Trivedi - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
0 likes 0 comments
Jyotish Trivedi (Safar 7.0)
Quote by Jyotish Trivedi (Safar 7.0) - अनहत प्रेम

एक योगी की छब देखी जबसे,
मन में वैराग सा जाग उठा।
सब अपना रख कर देखा जब,
भय का एहसास भी भाग उठा।।

तू ही तो गंतव्य है मेरा,
बिन तेरे जीवन व्यर्थ मेरा।
तुझे स्वास की डोर से बांधा है,
बिन तेरे क्या है अर्थ मेरा।।

क्या था मेरा तेरे दरस से पहले,
अब सब कुछ तो तेरा ही है।
मन मेरा ये तन मेरा,
निज आत्मा भाव तेरा ही है।।

मोह मेरा निर्मोह मेरा,
और प्रेम मेरा सब कुछ तू है।
राग मेरा अनुराग मेरा,
वैराग मेरा सब कुछ तू है।।

तू अनहत सा बजता है मुझमे,
तुझे पाकर सबकुछ पाया है।
अब डर कैसा मुझे दुनिया का,
भीतर शमशान जलाया है।।

 - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
3 likes 0 comments
Jyotish Trivedi (Safar 7.0)
Quote by Jyotish Trivedi (Safar 7.0) - चला जा रहा हूँ किसी अनजान सफर पे,
मंज़िल का अता पता नहीं।
छूटते जा रहें है पीछे कुछ लोग,
इसमें मेरी खता नहीं।

रास्ते गुमनाम हैं मेरे,
किसी मोड़ पे बसर नहीं।
कहाँ है हमसफ़र,
अब सफर की भी खबर नहीं।

लगता है कभी मैं डूब रहा हूँ,
कभी कश्ती तैरती नज़र आती है।
सच्चाई दिखती है आंखों में सबकी,
अब दोस्ती गैर सी नज़र आती है।

कभी रुक जाता हूँ थक कर,
फिर भी दौड़ने को जी चाहता है।
हार के भी उठ जाता हूँ इस कदर,
पता नहीं ये हौसला कहाँ से आता है।


~ज्योतिष त्रिवेदी - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
4 likes 0 comments
Jyotish Trivedi (Safar 7.0)
Quote by Jyotish Trivedi (Safar 7.0) - तुझसे नाराज़ भी होकर देखा,
वक्त बर्बाद मेरा ही हुआ।
ढूंढ रहा था नफा, इस दुनिया में,
नुकसान मेरा ही हुआ।। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
6 likes 2 comments
Jyotish Trivedi (Safar 7.0)
Quote by Jyotish Trivedi (Safar 7.0) - Double tap to change text. - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
2 likes 0 comments
Jyotish Trivedi (Safar 7.0)
Quote by Jyotish Trivedi (Safar 7.0) - To achieve Solitude/Success, you don't need to be socially alone.

BhagvadGita- Verse-3, Chapter-5

न हि कश्चित्क्षणमपि जातु तिष्ठत्यकर्मकृत् |
कार्यते ह्यवश: कर्म सर्व: प्रकृतिजैर्गुणै: || 5||

Meaning- There is no one who can remain without action even for a moment. Indeed, all beings are compelled to act by their qualities born of material nature (the three guṇas).

"Just act Consciously"

Jyotish Trivedi - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
5 likes 0 comments
Jyotish Trivedi (Safar 7.0)
Quote by Jyotish Trivedi (Safar 7.0) - मुझे सब पता है,

मत मिलाओ नज़रे,
बात भी ना करो।
कर दो अनदेखा,
मुलाकात भी ना करो।।

लेकिन चंद नज़रों में बयाँ करते हो खुद को,
मुझे सब पता है।

क्यों करते हो दिखावा,
बनावट नज़र आ जाती है उसमें।
पिछा छुड़ाना चाहते हो?
शिद्दत से कोशिश तो करो।।

आखिर में जो उम्मीद दिखती है उन आंखों में,
मुझे सब पता है। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
7 likes 2 comments
Jyotish Trivedi
Quote by Jyotish Trivedi - वो सब बदल गए ज़माने के साथ,
में वहीं खड़ा था चुपके-चुपके।

कुछ अंदाज़ बदले, कुछ साज़ बदले,
बदली बाते, और एहसास बदले।
बदला हर कोई, जैसे हो मौसम,
में छाता लिए खड़ा था चुपके-चुपके।।

हर मुखड़े का बैर हुआ अन्तरे के साथ,
बदली चौपाई और नज़्म बदले।
गीत बदला, संगीत बदला,
मै सरगम गुनगुना रहा था चुपके-चुपके।।

रिश्ते बदले, नाते बदले,
बदले दोस्त और व्यवहार बदले।
वो टूटे रिश्तो की डोर बांद रहे थे,
मै बचपन संभाल रहा था चुपके-चुपके।।

वो सब बदल गए ज़माने के साथ,
में वहीं खड़ा था चुपके-चुपके।।

ज्योतिष त्रिवेदी - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
4 likes 2 comments
Jyotish Trivedi
Quote by Jyotish Trivedi -  वो नहीं है मेरा,
 ये जानती हूँ मैं।
 मगर पास उसे बिठा के,
 बहोत सी बातें करनी है।।

 वो है किसी और का,
 ये मानती हूँ मैं।
 मगर कांधे पे उसके रख के सर,
 कुछ यादें भरनी है।।

 वो जानता भी नहीं,
 मुझे मानता भी नहीं..
 मगर हाथ में लेके हाथ उसका,
 मुलाकातें करनी हैं।।

 वो परिंदा है,
 उड़ जाएगा एक दिन।
 मगर कुछ दूर उड के संग,
 मीठी सी आहें भरनी हैं।।

 मैं जानती हूँ,
 होगा दर्द बेहिसाब।
 मगर घाव ये दिल को देके,
 उसकी राहें तकनी हैं।।

 खामोश सा "सफर" है मेरा,
 उसका सहारा भी नहीं।
 मगर सोच के उसे हमसफ़र,
 मंजिलो की बाते करनी है।।

 वो नहीं है मेरा,
 ये जानती हूँ मैं।
 मगर पास उसे बैठा के,
 बहोत सी बात करनी है।।

Jyotish trivedi - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
7 likes 2 comments
Jyotish Trivedi
Quote by Jyotish Trivedi - क्या हुआ जो कठिन है,
वक्त ही तो है, गुज़र जाएगा।

क्या हुआ जो रातें बड़ी हैं,
अंधेरों से जो राहें भरी हैं।
आसान होता अगर डर को भगाना,
अंधी में भी चिरागो को जलाना।
तो क्या एहमियत होती रातों की?
होती क्या, किमत इन बातों की?

क्या हुआ जो सहमा हुआ है,
दिल ही तो है, संभल जाएगा।
क्या हुआ जो कठिन है,
वक्त ही तो है, गुज़र जाएगा।

खुद को अलग कर खुद से, 
और खुदा से मिला दे।
अंधेरे दिल को रोशन कर,
उम्मीद के चिरागो को जला दे।
तू हारा नहीं है लड़ अभी,
तू रुका नहीं है बढ़ अभी।

क्या हुआ जो टूटा है,
हौसला ही तो है, सवर जाएगा।
क्या हुआ जो कठिन है,
वक्त ही तो है, गुज़र जाएगा। - Made using Quotes Creator App, Post Maker App
9 likes 6 comments

Explore more quotes