A
Featured Quote Abhay Kumar 2025-10-11T18:33:56+0000
Quote by Abhay Kumar - परेशान मत हो भक्तों

कि कष्ट है तो कृष्ण भी तो हैं
रंज है तो राम भी
विकट परिस्थितियों में हनुमान साथ हैं खड़े
अकेले ना पड़ने देंगे, दाऊ से हैं बलराम भी

कोई पीड़ा हो तो मीरा जी का ध्यान करना
कोई बाधा हो तो राधा जी को याद करना

अगर भ्रम हो तो ब्रम्हा हैं ना
और बड़े से बड़े दुख को हरने को मां अम्बा हैं ना

किसी क्लेश के निदान को गणेश भी हैं
और पानी सर से ऊपर जाए तो महेश भी हैं

आगे आने वाली दुविधाओं का डर कैसा?
सनातनियों के सर पे हाथ सदा रखते हैं विष्णु भी
और भूत प्रेत के सायों से ना डरो
उनके निवारण को तो हैं महादेव सहिष्णु भी !!

"हर हर महादेव" - Made using Quotes Creator App, Post Maker App